रून्नीसैदपुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के सीतामढ़ी जाने के क्रम में थाना चौक रून्नीसैदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मंडल भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को फुल-मालाओं से लाद दिया. कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख श्री मोदी अपने वाहन से नीचे उतर गये. भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सीतामढ़ी ही नहीं वरन पूरे बिहार में हत्या का दौड़ जारी है. अपराधी बेलगाम हो रंगदारी वसूल रहे है. कार्यकर्ताओं ने मोदी से सीतामढ़ी एसपी को हटाये जाने की मांग की. मौके पर मंडल अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता के अलावा भाजपा नेता रामबाबू सहनी, शशिनाथ सिंह, अंबूज कुमार, मिन्दर साह, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण गुप्ता व अशोक कुमार, अजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
सुशील मोदी का भव्य स्वागत
रून्नीसैदपुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के सीतामढ़ी जाने के क्रम में थाना चौक रून्नीसैदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मंडल भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को फुल-मालाओं से लाद दिया. कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख श्री मोदी अपने वाहन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement