तीन से पांच िडग्री तक गिरा तापमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 12:41 AM
सीतामढ़ी : गुरुवार की सुबह से ही आकाश में छाया कोहरा शुक्रवार की सुबह रूक-रूक हो रही बूंदाबांदी के बीच अचानक कनकनी बढ़ा दी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी व यूपी में चल रही ठंडी हवाओं से उत्तर बिहार में हवा का दबाव बना है. बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन […]
सीतामढ़ी : गुरुवार की सुबह से ही आकाश में छाया कोहरा शुक्रवार की सुबह रूक-रूक हो रही बूंदाबांदी के बीच अचानक कनकनी बढ़ा दी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी व यूपी में चल रही ठंडी हवाओं से उत्तर बिहार में हवा का दबाव बना है. बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से जिले में सुबह से ही रूक-रूक कर बूंदाबांदी के बीच ठंड ने दस्तक दे दी.
अचानक बढ़ी ठंड से शहर से लेकर देहात तक में लोग कांपने लगे. बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गयी. आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










