दुर्घटना में दो जख्मी

सोनबरसा : फरछहिया गांव के समीप एनएच-77 पर शुक्रवार की देर रात बाइक व कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायलों का इलाज स्थानीय एक निजी क्लिनिक में कराया गया. घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पररिया गांव निवासी रामप्रवेश राय के 20 वर्षीय पुत्र मधुरेंद्र कुमार व […]
सोनबरसा : फरछहिया गांव के समीप एनएच-77 पर शुक्रवार की देर रात बाइक व कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायलों का इलाज स्थानीय एक निजी क्लिनिक में कराया गया.
घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पररिया गांव निवासी रामप्रवेश राय के 20 वर्षीय पुत्र मधुरेंद्र कुमार व दलकवा गांव निवासी इंदल बैठा के करीब 19 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष एकराम खां ने बताया कि मोटरसाइकिल व कार को जब्त कर लिया गया है. वहीं, कार में सवार सभी लोग फरार हो गया. घायलों के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. लिखित शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




