सचिव गये थे जेल, बीडीओ को खबर नहीं

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के पंचायत सचिव चक्रधर झा अप्रैल में शराब के नशे में पकड़े गये थे. शहर से नगर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. कई दिनों तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आये थे. मीडिया में खबर आने से पूरे जिले के लोग […]
सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के पंचायत सचिव चक्रधर झा अप्रैल में शराब के नशे में पकड़े गये थे. शहर से नगर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. कई दिनों तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आये थे. मीडिया में खबर आने से पूरे जिले के लोग मामले से अवगत हो गये थे. श्री झा के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई अबतक शुरू नहीं की जा सकी है. हद तो यह कि रीगा बीडीओ अशोक कुमार को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सचिव श्री झा जेल गये थे. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि सचिव के जेल जाने की बाबत कही से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










