अगलगी में दो लाख की संपत्ति जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

रीगा. प्रखंड के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत बुधवापुर गांव में सोमवार की शाम अचानक लगी आग से दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. उपेंद्र महतो के घर में रखा कपड़ा, बरतन, अनाज, भैंस, बकरी, नगदी समेत अन्य सामान बरबाद हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन दस्ता को दिया गया. अग्निशमन दस्ता के […]
विज्ञापन
रीगा. प्रखंड के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत बुधवापुर गांव में सोमवार की शाम अचानक लगी आग से दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. उपेंद्र महतो के घर में रखा कपड़ा, बरतन, अनाज, भैंस, बकरी, नगदी समेत अन्य सामान बरबाद हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन दस्ता को दिया गया. अग्निशमन दस्ता के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था. पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार ने सीओ ललित कुमार से अविलंब मुआवजे की मांग की है.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग: बेलसंड. प्रखंड के सुक्खी गांव में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में अजय बैठा के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की बड़ी लपटें उठने लगी. ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसमें एक भैंस भी झुलस गयी. आग से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बरतन समेत अन्य उपयोगी सामान राख हो गया. पीड़ित ने सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










