सीसीटीवी से होगी चौक चौराहों की निगरानी गुड न्यूज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

नानपुर थाने की पुलिस ने कसा शिकंजा उखड़ा चौक पर लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले माह अपराधियों ने की थी शिक्षक की गोली मारकर हत्या बोखड़ा : नानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की गयी है. वारदात के सटीक खुलासा व अपराधियों की पहचान के लिए चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया […]
विज्ञापन
नानपुर थाने की पुलिस ने कसा शिकंजा
उखड़ा चौक पर लगा सीसीटीवी कैमरा
पिछले माह अपराधियों ने की थी शिक्षक की गोली मारकर हत्या
बोखड़ा : नानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की गयी है. वारदात के सटीक खुलासा व अपराधियों की पहचान के लिए चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है.
इसके तहत प्रथम चरण में थाना क्षेत्र के उखड़ा चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. उक्त कैमरे से आने-जानेवाले प्रत्येक यात्रियों पर नजर रखी जायेगी, वहीं किसी वारदात को कैमरे में भी कैद किया जा सकेगा. बताते चले कि बीते माह अपराधियों ने उखड़ा चौक पर शिक्षक मुकेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, इलाज के क्रम में पटना में उसकी मौत हो गयी. उक्त घटना के बाद चौकस प्रशासन से चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है.
पुपरी के एएसपी सह एसडीपीओ पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि उखड़ा चौक पर सीसीटीवी लगाया गया है. इससे अपराधियों के साथ किसी वारदात पर पैनी नजर रखी जायेगी. अपराध पर नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है. उखड़ा चौक अपराध के दृष्टिकोण से संवेदनशील माना गया है. जाले-खड़का, औराई-मीनापुर, नानपुर-बनौल व सिंघाचौड़ी-पतनुका रोड से जुड़ने से उक्त चौक की खास महत्ता है.
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त चौक पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं गश्ती का दायरा भी बढ़ाया गया है. पुलिस व प्रशासन की उक्त कवायद की जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने प्रशंसा व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










