प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार

Published at :03 Jan 2018 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार

बैरगनिया : बैरगनिया बाजार से प्रतिबंधित नशीली दवा ले जा रहे दो युवक को नेपाल पुलिस ने सीमा पार गौर से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के चंद्रनिगाहपुर वार्ड नंबर चार निवासी संजीव लामा व अर्जुन लामा के रूप में की गयी है. रौतहट के एसपी यज्ञ विनोद पोखरेल ने […]

विज्ञापन

बैरगनिया : बैरगनिया बाजार से प्रतिबंधित नशीली दवा ले जा रहे दो युवक को नेपाल पुलिस ने सीमा पार गौर से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के चंद्रनिगाहपुर वार्ड नंबर चार निवासी संजीव लामा व अर्जुन लामा के रूप में की गयी है. रौतहट के एसपी यज्ञ विनोद पोखरेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत-नेपाल सीमा के गौर बॉर्डर पर चलाये गये चेकिंग में गिरफ्तार दोनों युवक के जैकेट से प्रतिबंधित इंजेक्शन डायजेपाम 4 पीस, नौरफीन 4 पीस, एविलर 4 पीस, फेनरगन 4 पीस बरामद किया गया है.

पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि वह उक्त नशीली दवा को बैरगनिया के एक दवा दुकान से लेकर जा रहा था. गिरफ्तार दोनों युवक के खिलाफ गौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मालूम हो कि प्रतिदिन नेपाल से युवकों की टीम बैरगनिया आते हैं और नशा के रूप में इंजेक्शन लेकर नेपाल चले जाते हैं.
वहीं बैरगनिया के दवा दुकानदार बिना डॉक्टर के प्रिस्किप्शन के ही नशीली दवा पैसे के लालच में बेच देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन