पं सचिव पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

छह लाख रुपये गबन कर फरार होने का आरोपित है सचिव पुपरी प्रखंड के भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के निलंबित सचिव हैं उपेंद्र चौधरी सीतामढ़ी : पुपरी प्रखंड के भिट्ठा धर्मपुर के पंचायत सचिव उपेंद्र चौधरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी. पुपरी एसडीओ ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेज सचिव श्री चौधरी के खिलाफ […]
विज्ञापन
छह लाख रुपये गबन कर फरार होने का आरोपित है सचिव
पुपरी प्रखंड के भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के निलंबित सचिव हैं उपेंद्र चौधरी
सीतामढ़ी : पुपरी प्रखंड के भिट्ठा धर्मपुर के पंचायत सचिव उपेंद्र चौधरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी. पुपरी एसडीओ ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेज सचिव श्री चौधरी के खिलाफ उक्त कार्रवाई की अनुशंसा की है.
सचिव पर सरकारी राशि का गबन कर फरार होने का आरोप है. बताया गया है कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन वितरण करने के लिए सचिव को अग्रिम के रूप में छह लाख रुपये दिये गये थे. पेंशन के वितरण की कोई खबर सचिव द्वारा बीडीओ को नहीं दी गयी. बीडीओ के बार-बार के निर्देश के बावजूद राशि वितरण की जानकारी उन्हें नही दी गयी. इतना हीं नही, श्री चौधरी बिना सूचना के गायब रहने लगे. वह पिछले 17 माह से निलंबित हैं.
26 जुलाई 2016 को श्री चौधरी को निलंबित किया था. उन पर आरोप है कि भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के पेंशनरों को भुगतान नही किये जाने पर उन लोगों द्वारा 11 जून 2016 को प्रखंड कार्यालय का घेराव करने साथ ही बीडीओ से अभद्र व्यवहार किया गया था. सचिव पर पेंशनरों के डाटा डिजिटाइजेशन कार्य को नजरअंदाज करने का भी आरोप है. बता दे कि बीडीओ ने चौधरी के खिलाफ गबन की बावत प्राथमिकी के लिए पुपरी थाना में आवेदन भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










