दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठी मांग

सीतामढ़ी : युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने जिले के बैरगनिया प्रखंड के जमुआ पकड़िया गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की निंदा की है. शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन भेजा है. इसमें पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपित लोगों […]
सीतामढ़ी : युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने जिले के बैरगनिया प्रखंड के जमुआ पकड़िया गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की निंदा की है. शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन भेजा है. इसमें पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपित लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.
कहा है कि बैरगनिया प्रखंड के जमुआ पकड़िया गांव में रात्रि के समय दरवाजा तोड़ कर बारी-बारी से घरों में घुस कर पुलिस द्वारा महिलाओं से गलत व्यवहार के बाद हैवानियत पूर्वक पिटाई की गयी और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया. हद तो तब हो गयी, जब अगले दिन इस घटना के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा बेरहमी से पिटाई की गयी. श्री सिंह ने आवेदन के साथ हैवानियत पूर्वक पिटाई की तसवीर भी भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










