शेखपुरा की जीविका दीदियों ने कमाए 14.66 लाख रुपये, वार्षिक आमसभा में साझा की आत्मनिर्भरता की कहानी

शेखपुरा की सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने टाउन हॉल में अपनी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और 14.66 लाख रुपये के शुद्ध लाभ की जानकारी दी गई. डीएम शेखर आनंद ने महिला सशक्तिकरण में जीविका दीदियों की भूमिका की सराहना की.

Sheikhpura Jeevika Didi : शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत संचालित सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा शहर के टाउन हॉल में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार द्वारा किया गया. इनके साथ-साथ डीपीएम जीविका, सर्वोत्तम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव दीदी ने भी सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

जिलाधिकारी द्वारा जीविका दीदियों की सहभागिता की सराहना

वार्षिक आमसभा में सहकारी समिति की गतिविधियों और शुद्ध लाभ पर बात करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को मिशन मोड में क्रियान्वित करने में जीविका दीदियों की सहभागिता सराहनीय है.

Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर

जीविका, जिला प्रशासन के एक अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रही है और समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ अनेकों प्रशासनिक कार्यों में जीविका मदद कर रही है, जिसके लिए जीविका के डीपीएम को श्रेय दिया और पूरी जीविका की टीम की सराहना की.

वित्तीय वर्ष में 14 लाख 66 हजार का शुद्ध लाभ

इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने संकुल संघ को पिछले वित्तीय वर्ष हुए 14 लाख 66 हजार 295 रुपये के शुद्ध लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं, दीदी अधिकार केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों और दीदी की रसोई में कार्य कर रही महिलाओं को हो रहे लाभ के बारे में बताया.

Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद

सामुदायिक संगठनों की जानकारी और आत्मनिर्भरता की कहानी

सदर प्रखंड के जीविका बीपीएम सुधांशु द्वारा सामुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगी जीविका दीदियों की जानकारी दी गई. साथ ही साथ गत वर्ष सामुदायिक संगठनों को उपलब्ध कराए गए ऋण, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं एवं अन्य कैडरों को दिए गए प्रशिक्षण इत्यादि की जानकारी इस आमसभा के माध्यम से दी गई.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस अवसर पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया और अपनी आत्मनिर्भरता की कहानी उपस्थित लोगों से साझा की.

दीदियों का सम्मान और अधिकारियों का प्रोत्साहन

उन दीदियों को संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव दीदी द्वारा सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें जीविकोपार्जन के क्षेत्र में और आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >