ठंड में सेहत का रखें ख्याल, बरतें सावधानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2016 4:40 AM
पुपरी : जाड़े के मौसम के दस्तक देते ही लोगों ने ठंड से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है. अभी के मौसम में निश्चित रूप से लोगों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि यह मौसम रबी व सब्जियों की फसल के लिए लाभकारी माना जाता है. खास कर यह मौसम में […]
पुपरी : जाड़े के मौसम के दस्तक देते ही लोगों ने ठंड से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है. अभी के मौसम में निश्चित रूप से लोगों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि यह मौसम रबी व सब्जियों की फसल के लिए लाभकारी माना जाता है. खास कर यह मौसम में गेहूं की बुआई के लिए उपयुक्त होता है.
मौसम के मिजाज को बदलते देख नोटबंदी से प्रभावित लोग भी किसी प्रकार ऊनी व कॉटशूल वस्त्रों की खरीदारी शुरू कर दी है. लोगों की जरूरत को समझते हुए कंपनी की ओर उक्त वस्त्रों की कीमत बढ़ा दी गयी है. साथ ही दुकानदार भी इन वस्त्रों को बेच कर अच्छी-खासी कमाई करने के जुगत में लगे हुए हैं. गरीब व साधारण तबके को ध्यान में रखते हुए कुछ दुकानदार फुटपाथ पर दुकान सजा कर किफायती मूल्य पर भी गरम कपड़े बेचना शुरू कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










