ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, बालक की मौत

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के अांबेडकर चौक के समीप सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी, जिस घटना में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर […]
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के अांबेडकर चौक के समीप सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी, जिस घटना में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सच्चिनदानंद सिंह अपनी साली प्रियंका की शादी में शामिल होने दिघवारा थाना क्षेत्र के बसंतपुर नयाटोला आया थे और सोमवार की सुबह साली की विदाई होने के बाद बाइक पर अपने दोनों बेटों एवं एक बेटी को बिठा कर अपने घर महमदा लौट रहे थे, तभी अांबेडकर चौक के समीप उक्त बाइक में अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें अमन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सच्चिदानंद (35 वर्ष), उसका बेटा सुबोध (10 साल) व बेटी सिमरन (8 साल) गंभीर रूप से घायल हो गये,
वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की पहल पर सभी तीनों घायलों को पीएचसी दिघवारा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सबों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड़ डाला, वहीं गोरखपुर निवासी चालक रमेश चंद्र की जम कर पिटाई कर दी. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




