प्रदेश में जंगलराज का माहौल: सांसद

छपरा (नगर) : भाजपा नेता की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि सारण समेत पूरे बिहार में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं. जिस प्रकार अपराधी बेलगाम हो रहे है उसे देख कर लगता है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि महाजंगल राज चल रहा है. उन्होंने […]
छपरा (नगर) : भाजपा नेता की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि सारण समेत पूरे बिहार में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं. जिस प्रकार अपराधी बेलगाम हो रहे है उसे देख कर लगता है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि महाजंगल राज चल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रह है
तो पुलिस कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है. उन्होंने कहा कि जिले में सभी भाजपा नेता संगठित होकर इस घटना का कड़ा विरोध करेंगे. उन्होंने सरकार से जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, जनक सिंह, कन्हैया सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




