डीजल इंजन में फंसा गमछा, किशोर की मौत

Published at :14 Apr 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल इंजन में फंसा गमछा, किशोर की मौत

रोह : गुरुवार को रोह प्रखंड व कादिरगंज थाना क्षेत्र के नजरडीह गांव में अहले सुबह डीजल इंजन की चपेट में आने से किशोर धीरज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना सुबह के करीब पांच बजे की है. वह मूंग की खेत का पटवन कर डीजल इंजन बंद करने गया था. इसी […]

विज्ञापन

रोह : गुरुवार को रोह प्रखंड व कादिरगंज थाना क्षेत्र के नजरडीह गांव में अहले सुबह डीजल इंजन की चपेट में आने से किशोर धीरज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना सुबह के करीब पांच बजे की है. वह मूंग की खेत का पटवन कर डीजल इंजन बंद करने गया था. इसी दौरान इंजन के पानीवाले पंखे में उसके गर्दन से लिपटा गमछा फंस गया. इससे शरीर का हर अंग क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद से उसकी मां नीलम देवी व भाई नीरज कुमार का रो-रो कर हाल बुरा है.

दोनों बार-बार बेहोश हो रहे थे. धीरज की उम्र 16 वर्ष थी. वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की सूचना बीडीओ डॉ अंजनी कुमार व कादिरगंज थानाध्यक्ष रणविजय कुमार को दी गयी. अधिकारियों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने को कहा, ताकि अनुदान राशि मिलने में परेशानी ना हो.

परिजनों व ग्रामीणों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. परिजनों का कहना था कि शरीर के तमाम अंग क्षत-विक्षत हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन