पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनाथ विद्यार्थी

Published at :26 Oct 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनाथ विद्यार्थी

छपरा/दरियापुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव रामनाथ विद्यार्थी की अंत्येष्टि मंगलवार को आमी घाट पर की गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने उन्हें कुशल नेता एवं प्रखर वक्ता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. मांझी के विधायक व कांग्रेस विधान मंडल के पूर्व नेता डॉ विजयशंकर दूबे […]

विज्ञापन

छपरा/दरियापुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव रामनाथ विद्यार्थी की अंत्येष्टि मंगलवार को आमी घाट पर की गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने उन्हें कुशल नेता एवं प्रखर वक्ता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. मांझी के विधायक व कांग्रेस विधान मंडल के पूर्व नेता डॉ विजयशंकर दूबे ने कहा कि विद्यार्थी के निधन से कांग्रेस को जो क्षति हुई है,

उसे पूरा नहीं किया जा सकता. निधन पर मिथिलेश शर्मा मधुकर, मनोज कुमार सिंह भारद्वाज, अभय राजकिशोर, डॉ शंकर चौधरी, अजय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने शोकसभा में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया. शोक सभा मे रंधीर सिंह, गया सिंह, एस गिरि, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.

केंद्रीय मंत्री रूडी समेत कई विधायकों ने जताया शोक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन