दो घरों से दर्जनों पाउच शराब बरामद

परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी नट टोला में थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में एसटीएफ और दर्जनों पुलिस के साथ शनिवार की देर शाम छापेमारी किया गया. छापेमारी में दो घरों से दो दर्जन पाउच और अवैध शराब बरामद किया गया. वही धंधेबाज भागने में सफल रहे. पुलिस ने नट टोला के चारों तरफ […]
परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी नट टोला में थानाध्यक्ष राजरूप राय के नेतृत्व में एसटीएफ और दर्जनों पुलिस के साथ शनिवार की देर शाम छापेमारी किया गया. छापेमारी में दो घरों से दो दर्जन पाउच और अवैध शराब बरामद किया गया. वही धंधेबाज भागने में सफल रहे. पुलिस ने नट टोला के चारों तरफ से घेराबंदी कर प्रत्येक घर की तलाशी लिया गया.
तलाशी के क्रम में दो घरो से अवैध शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि नट टोला में अवैध शराब की बिक्री चोरी से किया जा रहा है. जिस पर पहल करते हुए छापेमारी किया गया. दोनों धंधेबाजों पर अवैध शराब रखने और बेचने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शराब मुक्त गांव बनाने में पुलिस को सहयोग करने का अपील किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




