गंडामन मामले में कोर्ट में सुनायी गयी गवाही

Published at :18 May 2016 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
गंडामन मामले में कोर्ट में सुनायी गयी गवाही

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में चल रही सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने कोर्ट के समक्ष गवाहों द्वारा दी गयी गवाही को सुनाया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गंडामन हादसा मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में चल रही सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने कोर्ट के समक्ष गवाहों द्वारा दी गयी गवाही को सुनाया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गंडामन हादसा मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में सुनवाई जारी है,

जिसमें अभियोजन द्वारा गवाही सुनायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गैर सरकारी साक्षियों द्वारा दी गयी गवाही को पढ़ा गया. अगली तिथि को सरकारी साक्षियों की गवाही पढ़ी जायेगी. मामले में कांड के आरोपित मीना देवी और अर्जुन राय को मंडल कारा से कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. न्यायाधीश ने अगली सुनवाई हेतु 20 मई की तिथि निर्धारित की है.

अगली सुनवाई हेतु 20 मई की तिथि निर्धारित
बुधवार को गैर सरकारी साक्षियों द्वारा दी गयी गवाही को पढ़ा गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन