नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Published at :26 Jul 2013 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता ने की आत्महत्या

मांझी : थाना क्षेत्र के लिलाधर गिरि के मठिया गांव में बुधवार की रात एक नवविवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. निशा कुमारी की शादी इसी वर्ष सात मई को दिलीप गिरि के बड़े पुत्र राजा गिरि से हुई थी. घटना की सूचना परिजनों ने मांझी पुलिस को दी. […]

विज्ञापन

मांझी : थाना क्षेत्र के लिलाधर गिरि के मठिया गांव में बुधवार की रात एक नवविवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. निशा कुमारी की शादी इसी वर्ष सात मई को दिलीप गिरि के बड़े पुत्र राजा गिरि से हुई थी.

घटना की सूचना परिजनों ने मांझी पुलिस को दी. पुलिस छह घंटों तक मृतका के परिजनों का इंतजार करती रही. मृतका के परिजनों के आने के बाद पुलिस ने बंद कमरे की दरवाजा को तोड़ कर फंदे से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतका के पास से दो मोबाइल कई अश्‍लील किताबें भी जब्त की है.

मृतका के पति घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था, वह कोलकाता में ट्रक का ड्राइवर है. घटना के संबंध में मृतका के ससुर ने बताया कि प्रतिदिन के तरह खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गयी. सुबह जब देर तक कमरा नहीं खुला, तो परिजन चिंतित होने लगे. बाद में खिड़की तोड़ कर देखा गया, तो निशा फंदे से लटकी हुई है.

मांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही. घटना का कारण जल्द ही मालूम कर लिया जायेगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन