दुष्कर्म का प्रयास, आभूषण छीना

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास, आभूषण छीना

छपरा (कोर्ट) : घर में अकेली सोयी महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने तथा घर वाले से इसकी शिकायत करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए आभूषण छीन लिया गया. घटना गड़खा थाना क्षेत्र में हुई. इस संबंध में वेलवनिया निवासी साहेब राय की पत्नी विमला देवी ने महिला थाने […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : घर में अकेली सोयी महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने तथा घर वाले से इसकी शिकायत करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए आभूषण छीन लिया गया. घटना गड़खा थाना क्षेत्र में हुई.

इस संबंध में वेलवनिया निवासी साहेब राय की पत्नी विमला देवी ने महिला थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. महिला ने कहा है कि वह घर में सोयी थी. अर्ध रात्रि में उसके पट्टीदार अनिल राय घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. शोर मचाने पर हत्या करने की धमकी दी.

इसी दौरान शोर सुन कर बगल के कमरे में सोयी रेणु देवी दौड़ कर आयी और शोर मचाने लगी. उसी वक्त दोनों महिला अनिल के घर इसकी शिकायत करने गयी तो वहां सुदामा राय, प्रकाश राय, चंपा देवी व सरोजा देवी ने उसके साथ मारपीट करने लगे तथा उसके गले से सोने की चेन तथा गोतनी का मंगल सूत्र छीन लिया. इसके बाद पड़ोसी लोगों ने मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन