तीन माह पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना में सरयू व गंगा नदी के पावन संगम पर अवस्थित प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की मंदिर से प्रतिमा की चोरी का प्रयास तीन माह पहले भी चोरों ने किया था और इसकी सूचना मंदिर के रामदयालू […]
छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना में सरयू व गंगा नदी के पावन संगम पर अवस्थित प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की मंदिर से प्रतिमा की चोरी का प्रयास तीन माह पहले भी चोरों ने किया था और इसकी सूचना मंदिर के रामदयालू दास जी ने पुलिस को दी थी.
पुलिस अगर महंत की शिकायत को गंभीरता से ली होती तो, शायद चोरी की घटना को टाला जा सकता था. महत्वपूर्ण बात यह है कि करीब तीन वर्ष पहले जिले के सभी थानाध्यक्षों को वैसे सभी मठ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया था, जिसमें बहुमूल्य प्रतिमा स्थापित है. लेकिन पुलिस इसका भी अनुपालन नहीं कर रही है और मठ मंदिरों में चोरी की घटना काफी बढ़ गयी है. अकेले रिविलगंज थाना क्षेत्र में दो दशक के अंदर चोरी 25 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं
जिसमें सेमरिया स्थित पायहारी बाबा के मठ में चोरी की दो घटना, गोरिया छपरा के ब्रह्मचारी बाबा के मठ, श्रीनाथ बाबा के मठ में चोरी, विजय राय के टोला स्थित मौनिया बाबा के मठ में चोरी, रिविलगंज बाजार स्थित पक्की ठाकुर बाड़ी में चोरी, बैजू टोला स्थित रघुवर दास के मंदिर में चोरी, पोस्ट ऑफिस गली स्थित मठ में चोरी, अकराहा बाबा के मठ में चोरी की घटना प्रमुख है.
महर्षि गौतम ऋषि की मंदिर काफी प्राचीन है और इसकी स्थापना वर्ष 1765 में की गयी. इस मंदिर परिसर में आधा दर्जन मंदिरों की शृंखला है, जिसमें अष्टधातु की प्रतिमाएं स्थापित है. इन मूर्तियों की स्थापना मुगल काल में किया गया था और कई राजा व जमींदारों ने इसमें सहयोग किया था. महंत रामदयालु दास जी ने बताया कि चोरी गयी प्रतिमा की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि आज के समय में अष्टधातु 35 लाख रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से करीब 30 करोड़ रुपये की दोनों प्रतिमाओं की कीमत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




