71 बोतल शराब जब्त गंगासागर एक्सप्रेस में जांच

Published at :04 Jun 2017 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
71 बोतल शराब जब्त गंगासागर एक्सप्रेस में जांच

समस्तीपुर : हावड़ा से जयनगर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी से जीआरपी ने शनिवार सुबह 71 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, यात्री के वेश में कारोबारी फरार हो गया. बरामद शराब ट्रेन की जेनरल बोगी में तीन अलग-अलग ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गयी थी. बरामद शराब रॉयल स्टेज कंपनी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : हावड़ा से जयनगर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी से जीआरपी ने शनिवार सुबह 71 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, यात्री के वेश में कारोबारी फरार हो गया. बरामद शराब ट्रेन की जेनरल बोगी में तीन अलग-अलग ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गयी थी. बरामद शराब रॉयल स्टेज कंपनी की है. इस पर सेल फाॅर बेस्ट बंगाल लिखा है. बरामद सभी शराब 750 एमएल में है. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि सुबह पुलिस के जवान ट्रेनों की बोगी में चेकिंग कर रहे थे.

इसी दौरान सीट के नीचे तीन ट्रॉली बैगों पर पुलिस की नजर पड़ी. लेकिन किसी भी लोगों ने बैग के स्वामित्व का दावा नहीं किया. शक के आधार पर पुलिस ने बैग को खोल कर देखा, तो तीनों बैग में शराब की बोतल रखी थी. ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि उक्त तीनों बैग को हावड़ा में कुलियों ने लोड किया था. पुलिस को शक है कि शराब दरभंगा अथवा मधुबनी के शराब कारोबारी ले जा रहे थे.

पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन