गोंदिया एक्स. से महिला का पर्स उड़ाया, डीजीपी को ट्वीट

समस्तीपुर : गोंदिया से बरौनी जा रही 15232 गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात अपराधियों ने एक महिला रेल यात्री की पर्स चोरी कर ली. पर्स में कुछ नकदी के अलावा मोबाइल व गहने थे. महिला रेल यात्री पुलिस की सहायता के लिए चिल्लाई लेकिन उसे घटना के दौरान पुलिस की सहायता नहीं मिली. महिला […]
समस्तीपुर : गोंदिया से बरौनी जा रही 15232 गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात अपराधियों ने एक महिला रेल यात्री की पर्स चोरी कर ली. पर्स में कुछ नकदी के अलावा मोबाइल व गहने थे. महिला रेल यात्री पुलिस की सहायता के लिए चिल्लाई लेकिन उसे घटना के दौरान पुलिस की सहायता नहीं मिली. महिला के पति ने चलती ट्रेन से आरपीएफ के डीजीपी व आइजी को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी.
घटना रायपुर स्टेशन पर घटी थी. डीजीपी कंट्रोल की सूचना पर हरकत में आयी समस्तीपुर आरपीएफ की टीम स्थानीय स्टेशन पर पहुंच कर पीड़ित यात्री का बयान लिया. हालांकि इस दौरान वह प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार नहीं हुए. मधुबनी जिले के विस्फी के अखिलेश उपेन्द्र पंडित अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे.
रायपुर स्टेशन पर ट्रेन खुलने पर एक युवक उनकी पत्नी का पर्स लेकर फरार हो गया. पर्स में कुछ नकदी के अलावा मोबाइल व गहने थे. डीजीपी कंट्रोन की सूचना पर दारोगा विनोद सिंह घटना से संबंधित बयान दर्ज किया. पुलिस के अनुसार दंपति से घटना की प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया तो वह ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










