मगरदही पावर सब स्टेशन का काम अटका, कंपनी ब्लैक लिस्टेड

समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए बनाये गये नवनिर्मित मगरदही पावर सब स्टेशन से इस साल बिजली मिलने की संभावना अब कम ही दिखती है. गरमी के महीने में इस बार शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस कारण से कई समस्याओं से अवगत होना पड़ेगा. बता […]
समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए बनाये गये नवनिर्मित मगरदही पावर सब स्टेशन से इस साल बिजली मिलने की संभावना अब कम ही दिखती है.
गरमी के महीने में इस बार शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस कारण से कई समस्याओं से अवगत होना पड़ेगा. बता दें कि फिलवक्त शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए तीन फीडरों में विभक्त किया गया है. टाउन वन फीडर को बिजली जितवारपुर व टाउन टू व थ्री को बिजली मोहनपुर पावर सब स्टेशन से दी जा रही है. गरमी के दिनों में अत्याधिक लोड पड़ते ही इन दोनों पावर सब स्टेशनों में लगे ट्रांसफॉर्मर उमस के कारण गर्म हो जाते हैं और बिजली आपूर्ति ठप कर रोटेशन पर फीडरों को बिजली देने का काम शुरू किया जाता है. ब्रेक डाउन की समस्या से भी विद्युत कंपनी को अवगत होना पड़ता है.
इन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से ही मोहनपुर पावर सब स्टेशन के निर्माण का फैसला लिया गया था. इधर, विद्युत कंपनी ने ए टू जेड कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. इस वजह से मगरदही पावर सब स्टेशन का काम अधर में अटक गया है. सूत्रों की मानें तो ससमय काम को संपादित नहीं करने व निम्न गुणवत्ता के कारण ए टू जेड को काली सूची में डाल दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










