वीणा बनीं मुख्य सभापति नप. लॉटरी से फैसला, दोनों ही उम्मीदवारों को मिले थे 14-14 मत

समस्तीपुर : नगर परिषद के मुख्य सभापति पद के लिये हुये चुनाव के क्रम में पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों को एक समान मत प्राप्त होते ही लॉटरी से फैसला करने का सर्वसम्मति निर्णय से लिया गया. इस निर्णय से जहां विपक्ष को तगड़ा झटका लगा. वहीं निवर्त्तमान मुख्य सभापति के गुट में खुशी की […]
समस्तीपुर : नगर परिषद के मुख्य सभापति पद के लिये हुये चुनाव के क्रम में पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों को एक समान मत प्राप्त होते ही लॉटरी से फैसला करने का सर्वसम्मति निर्णय से लिया गया. इस निर्णय से जहां विपक्ष को तगड़ा झटका लगा. वहीं निवर्त्तमान मुख्य सभापति के गुट में खुशी की लहर दौर पड़ी. प्रेक्षक संजय कुमार उपाध्याय व सदर एसडीओ केडी प्रौज्ज्वल ने ज्यों ही विजय उम्मीदवार के नाम की घोषणा की तो विपक्ष समाहरणालय के सभागार से निकलने लगे. वार्ड 18 की पार्षद वीणा देवी नप की मुख्य सभापति के पद पर चयनित हुयी. इससे पूर्व बैठक सह चुनाव में भाग लेने के लिये नप के 28 पार्षद तय समयानुसार से पूर्व पहुंचे,
वहीं वार्ड 23 की पार्षद रुबी चंचला अनुपस्थित रही. निवर्त्तमान मुख्य सभापति के पक्ष से वीणा देवी एवं विपक्ष की ओर से वार्ड 16 की पार्षद बिंदु देवी नप के रिक्त मुख्य सभापति पद पर चयन के लिये उम्मीदवार बनी थी. चुनावी प्रक्रिया के क्रम में दोनों ही उम्मीदवार को 14झ्र14 मत हासिल हुये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










