सरायरंजन : रंगाबाद जिला के नबी नगर से चार माह पूर्व एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को वहां से लेकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है. चार माह बाद अपहृत लड़की को सरायरंजन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह सरायरंजन थाना क्षेत्र हरसिंगपुर भटगामा गांव में छापामारी कर दोनों लड़का व लड़की को बरामद कर लिया है.
इसकी सूचना सरायरंजन पुलिस द्वारा औरंगाबाद पुलिस को दे दी गयी है. पूछताछ के क्रम में लड़के की पहचान हरसिंगपुर भटगामा गांव निवासी विंदेश्वर महतो के पुत्र अमरजीत महतो के रूप में की गयी है. वहीं लड़की की पहचान औरंगाबाद जिले के नबीनगर निवासी के रूप में की गयी है. लड़का औरंगाबाद के नबीनगर में रह कर मजदूरी करता था. इसी क्रम में उक्त लड़की को चार माह पूर्व बहला फुसला कर वहां से भगा कर उसे महाराष्ट्र लेकर चला गया.
लड़की के परिजन इसकी सूचना औरंगाबाद के नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी. औरंगाबाद पुलिस के जांच पड़ताल के पता चला तो इसकी सूचना औरंगाबाद पुलिस ने सरायरंजन पुलिस को दी. सरायरंजन पुलिस इसकी जांच की. जांच के क्रम में उक्त लड़का लड़की के बारे में जानकारी मिली तो सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सरायरंजन पुलिस ने उक्त गांव से गुरुवार की अहले सुबह छापेमारी कर अपहृत लड़की एवं लड़का को बरामद कर लिया है.