तीसरे दिन भी नहीं हो सका किशोरी का बयान

Published at :25 Aug 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं हो सका किशोरी का बयान

समस्तीपुर : तीन दिन पूर्व समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के धर्मपुर न्यू कॉलोनी के पास किसी ट्रेन से फेंकी गयी किशोरी का बुधवार को तीसरे दिन भी बयान नहीं हो सका. जीआरपी के अनुसार, किशोरी पटना के एक निजी नर्सिंग होम के आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रही है. बेहोशी की स्थिति के कारण उसका […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : तीन दिन पूर्व समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के धर्मपुर न्यू कॉलोनी के पास किसी ट्रेन से फेंकी गयी किशोरी का बुधवार को तीसरे दिन भी बयान नहीं हो सका. जीआरपी के अनुसार, किशोरी पटना के एक निजी नर्सिंग होम के आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रही है. बेहोशी की स्थिति के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है. जीआरपी के पदाधिकारी पटना के गांधी मैदान थाना पुलिस को बयान के लिए आवेदन देकर लौट आयी है.

पटना पुलिस से निवेदन किया गया है कि किशोरी के होश में आते ही किसी महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसका बयान लिया जाये, ताकि वह अपने साथ घटित घटनाओं के बारे में खुल कर पुलिस को बता सके. इससे पुलिस को दोषियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. दूसरी ओर तीसरे दिन भी किशोरी का बयान नहीं होने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस मामले में एक पुलिस पदाधिकारी का भी नाम आया था, संभव है इसी कारण पुलिस टाल मटोल कर रही है. लोगों का कहना है कि जब सदर अस्पताल में किशोरी स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रही थी,

तो पटना पहुंचते ही बेहोश कैसे हो गयी. बता दें कि सोमवार शाम करीब चार बजे के आसपास समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर शहर के न्यू काॅलोनी के पास रेलवे लाइन किनारे लोगों ने खून से लथपथ किशोरी को देख नगर पुलिस को सूचना दी थी. लोगों के सहयोग से पुलिस ने किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.

नगर पुलिस ने रेलवे क्षेत्र का मामला मान जीआरपी को सूचित किया था. सूचना पर जीआरपी के इंस्पेक्टर राजेश मांझी व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे थे. उस समय किशोरी सिर्फ चिल्ला रही थी, जिस कारण पुलिस बयान नहीं ले पायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन