पटना के पास केबुल में खराबी, ब्राॅडबैंड सेवा ठप

समस्तीपुर : बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा के फिलहाल दुरुस्त होनेे की उम्मीद कम दिखायी दे रही है. ब्रॉड बैंड सेवा गुरुवार को भी पूरी तरह ठप रही. इसके कारण इंटरनेट सेवा बाधित रही. इस बाबत जिला दूरसंचार केंद्र की ओर से बताया गया कि पटना के पास केबुल कट जाने के कारण उत्तर बिहार के […]
समस्तीपुर : बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा के फिलहाल दुरुस्त होनेे की उम्मीद कम दिखायी दे रही है. ब्रॉड बैंड सेवा गुरुवार को भी पूरी तरह ठप रही. इसके कारण इंटरनेट सेवा बाधित रही. इस बाबत जिला दूरसंचार केंद्र की ओर से बताया गया कि पटना के पास केबुल कट जाने के कारण उत्तर बिहार के सभी छह जिलों में ब्रॉड बैंड सेवा ठप हो गयी है. इसका असर समस्तीपुर में भी दिखाई दे रहा है.
सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के रिंग को फिर से शुरू करने के लिए इसे उत्तर प्रदेश के माध्यम से जोड़ने की तैयारी में जुटा है. इसके बाद समस्तीपुर के साथ ही आसपास के जिले में भी सेवा बहाल हो सकेगी. वहीं गुरुवार को दिनभर बीएसएनएल की सेवा प्रभावित रही. बीएसएनएल के खराब रहने के कारण अधिकतर सरकारी कार्यालयों में ब्रॉड बैंड सेवा ठप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










