समस्तीपुर में ऑटो चालक की हत्या

मोहिउद्दीननगर : स्थानीय गंगटोलिया गांव स्थित चौर में बुधवार सुबह लोगों ने गांव के ही ऑटो चालक छोटे राय की लाश बरामद की. वह गांव के रामजीवन राय का पुत्र बताया गया है. छेोटे की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के विरोध में बिहार राज्य ऑटो संघ के सदस्यों […]
मोहिउद्दीननगर : स्थानीय गंगटोलिया गांव स्थित चौर में बुधवार सुबह लोगों ने गांव के ही ऑटो चालक छोटे राय की लाश बरामद की. वह गांव के रामजीवन राय का पुत्र बताया गया है. छेोटे की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के विरोध में बिहार राज्य ऑटो संघ के सदस्यों ने बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष असगर इमाम भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. काफी प्रयास के बाद लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. सड़क जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मामले में मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










