बच्चे को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

खानपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सिवैसिंहपुर पंचायत के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में रहे ट्रैक्टर चालक व मालिक शामिल हैं. दोनों खेत जोतकर घर लौट रहे थे. इसी बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर […]
खानपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सिवैसिंहपुर पंचायत के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में रहे ट्रैक्टर चालक व मालिक शामिल हैं. दोनों खेत जोतकर घर लौट रहे थे. इसी बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया.
बच्चे को तो बचा लिया गया, लेकिन ट्रैक्टर बांध के नीचे पलट गया. इससे उसपर सवार चालक व मालिक की मौत गाड़ी से दबने के कारण मौके पर ही हो गयी. मृतकों की पहचान सिवैसिंहपुर गांव निवासी रामदेव महतो के पुत्र अजीत कुमार महतो (30) व स्व. रामाशीष महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो (26) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि जब ट्रैक्टर ने बांध से नीचे पलटी मारी, तो उसपर सवार चालक व मालिक ट्रैक्टर से नीचे गिर गये. ट्रैक्टर उन्हें दबाते हुए बांध के नीचे जा गिरा. लोग जब तक दोनों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










