ट्रेनों का हो समय से परिचालन

Published at :13 Jul 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों का हो समय से परिचालन

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय में मंगलवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में मंडल के शाखा अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में ट्रेनों के नियत समय पर परिचालन का हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया गया. वहीं बैठक में यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. बैठक के दौरान डीआरएम […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय में मंगलवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में मंडल के शाखा अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में ट्रेनों के नियत समय पर परिचालन का हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया गया. वहीं बैठक में यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. बैठक के दौरान डीआरएम श्री शर्मा ने कहा कि इन दिनों मंडल से खुलने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं चलेगी. ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए परिचालन विभाग हरसंभव उपाय करें. इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाये जाने वाले अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई होगी.बैठक के दौरान डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान स्टेशन व ट्रेनों में नियमित चेकिंग करे. नशाखुरानी की घटनाएं भी हो रही है इस पर भी आरपीएफ को ध्यान देने की जरूरत है.

शाखा अधिकारियों की बैठक में डीआरएम ने दिये निर्देश

सुरक्षा व संरक्षा पर भी विशेष जोर
लंबित विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान डीआरएम ने मंडल में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की भी चर्चा कि व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाएं समय पर पूरा करें. कार्य की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा.इस कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अगर संवेदक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं तो उनकी सूची बनाकर उन्हें काली सूची में डालें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन