समस्तीपुर में भी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

रोसड़ा (समस्तीपुर) : शहर की मिर्जापुर वार्ड संख्या तीन स्थित रामजानकी मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ली. इसकी कीमत दो लाख से अधिक बतायी जा रही है. चोरों ने शुक्रवार की रात मंदिर का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया. ठाकुरबाड़ी के महंत विश्वनाथ दास के आवेदन पर शनिवार को पुलिस […]
रोसड़ा (समस्तीपुर) : शहर की मिर्जापुर वार्ड संख्या तीन स्थित रामजानकी मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ली. इसकी कीमत दो लाख से अधिक बतायी जा रही है. चोरों ने शुक्रवार की रात मंदिर का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया. ठाकुरबाड़ी के महंत विश्वनाथ दास के आवेदन पर शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महंत ने मिर्जापुर के ही मुकेश महतो पर चोरी करने का संदेह जताया है.
महंत ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे मिर्जापुर का मुकेश महतो मंदिर परिसर में आया था. पूछने पर उसने घूमने के लिए आने की बात कही थी. उसने महंत से परिसर में लोगों की उपस्थिति के बारे में जानकारी पूछी थी. इस पर महंत ने मंदिर में अकेला होने की बात कही. शनिवार सुबह जब महंत पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो द्वार का ताला टूटा देखा. अंदर आने पर मूर्तियां और अन्य कीमती सामान गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










