नदी में नाव पलटी नौवीं की छात्रा लापता

Published at :07 Jun 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में नाव पलटी नौवीं की छात्रा लापता

बिथान : थाना क्षेत्र के फुहिया गांव के निकट करेह व कोसी नदी के संगम में नाव पलटने से एक किशोरी के डूबने की बात बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटी नाव पर लगभग बच्चे एवं महिलाओं समेत 15 लोग सवार होकर फुहिया घाट से तिलकेश्वर स्थान शिव चर्चा में शामिल होने […]

विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के फुहिया गांव के निकट करेह व कोसी नदी के संगम में नाव पलटने से एक किशोरी के डूबने की बात बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटी नाव पर लगभग बच्चे एवं महिलाओं समेत 15 लोग सवार होकर फुहिया घाट से तिलकेश्वर स्थान शिव चर्चा में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच नदी के संगम तट पर नाव पहुंचने पर अचानक नाव की संतुलन बिगड़ गयी. जब तक नाविक कुछ समझ पाता तब तक पलट गयी.

कुछ लोग तैर कर नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहे. वहीं आसपास मौजूद लोगों ने कुछ लोगों को डूबने से बचा लिया. जबकि अजीत राय की पुत्री स्कूली छात्रा सीमा कुमारी की डूबने की बात कही जा रही है. वह कक्षा नौ की छात्रा है. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर बिथान थाने की पुलिस पहुंच गयी है. गोताखोर एवं जाल के माध्यम से लापता छात्रा की खोजबीन की जा रही है. समाचार प्रेषण तक लापता छात्रा के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन