सात घायल, एक गंभीर भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

Published at :03 Jun 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सात घायल, एक गंभीर  भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों गुट के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक पक्ष के राम प्रकाश […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों गुट के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक पक्ष के राम प्रकाश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि दानों पक्ष में भूमि विवाद को लेकर पूर्व से ही केस मुकदमा चल रहा था.

इस केस की छानबीन के लिए बुधवार की दोपहर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची थी. पुलिस के आने पर दूसरे पक्ष के लोग घर से फरार हो गये थे, लेकिन पुलिस के गांव से वापस जाने के बाद विपक्षियों ने रामप्रकाश के घर पर हमला बोल दिया. केस में पुलिस को बुलाया इसी बात को लेकर विपक्षी आक्रोशित थे.

जख्मी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर लूटपाट भी की. इस दौरान 40 हजार रुपये निकाल लिए और महिला एवं बच्ची को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायलों में एक गुट से राम प्रकाश सिंह के अलावे उसके पिता राम सोहाग सिंह, पत्नी सरस्वती देवी, पुत्री राजशिला कुमारी एवं पुत्र राम अधार सिंह शामिल हैं. वहीं दूसरे गुट से विशुनदेव सिंह एवं राम प्रसाद सिंह के भी जख्मी होने की सूचना है. इन्हें भी सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में घायलों का बयान लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन