मतगणना में बराबर मत आने पर लॉटरी से होगा फैसला

समस्तीपुर : पंचायत चुनाव में किसी भी पद के लिये अगर कोई दो प्रत्याशी को समान मिलते हैं तो परिणाम लॉटरी से तय किया जायेगा. बराबर मत आने की स्थिति में लॉटरी ही प्रत्याशियों का भविष्य तय करेगी. समाहणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए यह जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण […]
समस्तीपुर : पंचायत चुनाव में किसी भी पद के लिये अगर कोई दो प्रत्याशी को समान मिलते हैं तो परिणाम लॉटरी से तय किया जायेगा. बराबर मत आने की स्थिति में लॉटरी ही प्रत्याशियों का भविष्य तय करेगी. समाहणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए यह जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि मतगणना पूरी पार्दशिता के साथ होनी चाहिए. प्रत्येक मतगणना कर्मी मतगणना से संबंधित बारिकियों को समझें. इससे साफ व स्वच्छ तरीके से पंचायत चुनाव की मतगणना हो सके. सत्र को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरविंद कुमार व उपनिर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए मतगणना की सभी बारिकियों को समझाया. इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबुल पर एक पर्यवेक्षक व पांच मतगणना सहायकों की तैनाती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










