डीजल अनुदान के लिए भटक रहे किसान

Published at :21 Apr 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान के लिए भटक रहे किसान

तेघड़ा : तेघड़ा प्रखंड में अब तक डीजल अनुदान की राशि का वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी है. किसानों ने बताया कि रबी फसल तैयार होकर घर पहुंच गयी किंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनुदान की राशि उनके बैंक खाते तक नहीं पहुंच सकी. कई किसानों ने कहा कि इस बार वर्षा […]

विज्ञापन

तेघड़ा : तेघड़ा प्रखंड में अब तक डीजल अनुदान की राशि का वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी है. किसानों ने बताया कि रबी फसल तैयार होकर घर पहुंच गयी किंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनुदान की राशि उनके बैंक खाते तक नहीं पहुंच सकी. कई किसानों ने कहा कि इस बार वर्षा कम होने के कारण अधिक लागत पर फसल की बोआई करने से उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ा.

किसान नेता दिनेश सिंह, अाप नेता सुमन प्रसाद सिंह आदि ने कहा कि प्रखंड में अनुदान मद की राशि उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं किया जाना अधिकारियों की मनमानी को दरसाता है. नेता द्वय ने किसानों को अनुदान राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग अधिकारियों से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन