छह माह पूर्व बना पुल ढहा

Published at :16 Apr 2016 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
छह माह पूर्व बना पुल ढहा

समस्तीपुर : शहर के माधुरी चौक के पास रेलवे नाला पर हाल ही में बना पुल धंस गया है. पुल के निर्माण पर रेलवे ने लाखों रुपये खर्च किया था. नया पुल के धंसने से रेलवे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच सूचना मिलते ही डीआरएम सुधांशु शर्मा ने जांच का आदेश […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के माधुरी चौक के पास रेलवे नाला पर हाल ही में बना पुल धंस गया है. पुल के निर्माण पर रेलवे ने लाखों रुपये खर्च किया था. नया पुल के धंसने से रेलवे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच सूचना मिलते ही डीआरएम सुधांशु शर्मा ने जांच का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार इस नाला के रास्ते रेलवे कॉलोनी का पानी बाहर निकलता है.
नाले से पानी का बहाल तेज हो इसके लिए रेलवे ने हाल ही में नाले पर बड़ा पुल का निर्माण कराया था.पुल के निर्माण पर रेलवे ने लाखों रुपये खर्च किया था. आसपास के लोगों ने बताया कि पुल के निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. आसपास के लोगों का आरोप है कि मानक के अनुसार मेटेरियल का प्रयोग नहीं किया गया. फलस्वरूप पुल धंस गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन