गेहूं की दौनी के साथ बढ़ गयी अगलगी की घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : गेहूं के दौनी शुरू होने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खेत खलिहान लहकने लगे है. अग्निशमन विभाग के आंकड़ें को देखे तो अभी तक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही 20 से अधिक घटनाओं में 300 एकड़ से अधिक का फसल नष्ट हो चुका है. भीषण गर्मी ने गेहूं […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : गेहूं के दौनी शुरू होने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खेत खलिहान लहकने लगे है.
अग्निशमन विभाग के आंकड़ें को देखे तो अभी तक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही 20 से अधिक घटनाओं में 300 एकड़ से अधिक का फसल नष्ट हो चुका है. भीषण गर्मी ने गेहूं के फसल को इस बार पहले ही पका दिया है.
इस बीच गर्मी की तीव्र रफ्तार ने इसमें आग में घी का काम कर रहा है. लगातार आग की घटनाओं ने दमकल विभाग के नाकों में भी दम कर दिया है. सिर्फ दो गाड़ियों होने के कारण अगर चार जगहों पर अगलगी की घटना घट जाती है तो कर्मियों को पानी के लिये पसीने छूट जाते है. वहीं दमकल विभाग में मिस्ड टेक्नोलॉजी वाहन के लिये कर्मचारियों के नहीं होने के कारण एक गाड़ी विभाग के पास ही खड़ी रह जा रही है. इसके लिये यह उपयोगिता के योग्य ही नहीं रह जाती है.
वहीं दमकल विभाग ने इस बाबत सदर अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देते हुये कर्मियों को उपलब्ध कराने की मांग की है. इस बाबत जिला अग्निशमन पदाधिकारी तपेश्वर सिंह ने बताया कि लोगों को खेत खलिहानों से दूर सुरक्षित स्थानों पर दौनी करानी चाहिए. इससे आग लगी की घटना पर रोक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










