जिला प्रशासन व ट्रक मालिक आमने-सामने

समस्तीपुर : शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आगामी एक जनवरी से नो इंट्री सिस्टम लागू करने के लिए प्रशासन कमर कस कर तैयार है. इससे नाराज ट्रक मालिकों ने प्रशासन की ओर से सुझाये गये उपायों को खारिज करते हुए जिला मोटर व्यवसायी संघ की अगुवाई में स्पष्ट कर दिया […]
समस्तीपुर : शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आगामी एक जनवरी से नो इंट्री सिस्टम लागू करने के लिए प्रशासन कमर कस कर तैयार है. इससे नाराज ट्रक मालिकों ने प्रशासन की ओर से सुझाये गये उपायों को खारिज करते हुए जिला मोटर व्यवसायी संघ की अगुवाई में स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकारी खाद्यान्नों को इससे अलग नहीं रखा गया तो वे ढुलाई ठप कर देंगे.
इस तरह ताजपुर रोड में नो इंट्री सिस्टम को लागू करने को लेकर जिला प्रशासन और संघ आमने सामने हैं. जिला प्रशासन की ओर से शहर में वन वे सिस्टम और नो इंट्री को धरातल पर उतारने को लेकर जगह जगह पार्किंग की व्यवस्था करायी जा रही है. विभिन्न इलाकों में प्रमुख सड़कों तक फैल कर पहुंच चुके अतिक्रमणकारियों को वापस मानक तक सिमटाने का कार्य तेज कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










