रोड ब्रेकर ने ली युवक की जान

समस्तीपुर : समाहरणालय के सामने बना दिये गये अवैध रोड ब्रेकर ने आखिरकार एक युवक को असमय ही काल के गाल में भेज ही दिया. इस रोड ब्रेकर पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक युवक 21 दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद अंतत: हार गया. मंगलवार की रात इजाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. […]
समस्तीपुर : समाहरणालय के सामने बना दिये गये अवैध रोड ब्रेकर ने आखिरकार एक युवक को असमय ही काल के गाल में भेज ही दिया. इस रोड ब्रेकर पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक युवक 21 दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद अंतत: हार गया. मंगलवार की रात इजाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मौत की खबर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ मृतक के घर पर उमड़ पड़ी है. सामाजिक कार्यकर्ता ललन यादव के साथ-साथ अनस रिजवान, तरुण कुमार, अभिमन्यू आलोक, तेजस सिंह, नीतीश शेखर, ओंकार सिंह, सतवन सिंह, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोग शोकाकु ल परिवार को सांत्वना देने बुधवार की सुबह पहुंचे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










