आग लगने से पांच दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित ठाकुरबारी गली धर्मशाला के पीछे गुरुवार की अहले सुबह अचानक लगी आग में पांच दुकानें जल गयी. इसमें लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची फायर दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में […]
समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित ठाकुरबारी गली धर्मशाला के पीछे गुरुवार की अहले सुबह अचानक लगी आग में पांच दुकानें जल गयी. इसमें लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची फायर दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. दुकानों में आग कैसे लगी इसके सही सही कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.
लेकिन जिन व्यवसायियों को नुकसान हुआ है उसकी भरपायी को लेकर उनमें चिंता सताने लगी है. पीड़ित व्यवसायियों में मनोज कुमार, राम लाल तनेजा, पंकज तनेजा, अफरोज आलम व राकेश कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










