दबोचे गये तीन अपराधी

समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय बाजार समिति प्रांगण से शनिवार की रात अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें एक लाल वारंटी है. इनके पास से दो देशी कट्टा, चार कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हुआ है. पकड़े गये अपराधियों में चकमेहसी थाना के परना निवासी नंदलाल सहनी, […]
समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय बाजार समिति प्रांगण से शनिवार की रात अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें एक लाल वारंटी है. इनके पास से दो देशी कट्टा, चार कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हुआ है.
पकड़े गये अपराधियों में चकमेहसी थाना के परना निवासी नंदलाल सहनी, दलसिंहसराय वीआईपी कालोनी निवासी कुंदन झा और विद्यापतिनगर थाना के आलमपुर सिमरी निवासी मुन्ना झा शामिल है. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि नंदलाल सहनी और मुन्ना झा की आधा दर्जन से अधिक लूटकांडों में काफी अरसे से पुलिस को तलाश थी.
उन्होंने बताया कि मुन्ना झा वर्ष 12 में पेशी के दौरान समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से भी फरार हो गया था. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने दलसिंहसराय में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना का खुलासा किया है. पुलिस इनके अन्य साथियों की गिरफतारी के लिये छापेमारी कर रही है. एसपी ने छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










