टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी

Published at :30 Sep 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी

बिथान : थाना क्षेत्र के ठठेरबा-बिथान मुख्य पथ के मनोरबा गांव स्थित सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में टैम्पो पलट जाने से बच्चें-महिलाए समेत आधा दर्जन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या में ठठेरबा से बिथान की ओर तेज रफतार से आ रहे टेंपो अचानक मनोरबा गांव के […]

विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के ठठेरबा-बिथान मुख्य पथ के मनोरबा गांव स्थित सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में टैम्पो पलट जाने से बच्चें-महिलाए समेत आधा दर्जन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये.

बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या में ठठेरबा से बिथान की ओर तेज रफतार से आ रहे टेंपो अचानक मनोरबा गांव के समीप सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में जाकर पलट गयी. स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर रूप से जख्मी घुरनी देवी, रामसखी देवी समेत आधा दर्जन घायलों को पीएचसी व निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहीं चालक घटना-स्थल से फरार हो गया.

आधा दर्जन आरोपित गिरफ्तार
शाहपुर पटोरी . थाना क्षेत्र के चर्चित मिर्जापुर घमौन कांड के आरोपी छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ गिरफ्तार किये गये मिर्जापुर घमौन के सोनू कुमार, हसनपुर (वैषाली) के उमा सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विकास सिंह, सुरेष सिंह व भोला सिंह षामिल है़
गौरतलब है कि बीते जून महीने में जमीनीं विवाद व गोलीकांड के सिलसिले में 20 लोगों को आरोपित किया गया था़ जिनमें से एक की मृत्यु हो गयी और 12 आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन