पैैक्स 31 जुलाई तक कर सकेंगे सीएमआर तैयार

Updated at :25 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
पैैक्स 31 जुलाई तक कर सकेंगे सीएमआर तैयार

समस्तीपुर. पैक्सों में खरीदे गये धान की सीएमआर तैयार करने की अंतिम तिथि सरकार ने फिर एक बार बढ़ा दी है. अब 31 जुलाई तक पैक्स सीएमआर तैयार कर सकेंगे. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि बुधवार को तिथि बढ़ाने का अनुमोदन मिला है. इसमें पैक्स धान की मिलिंग कराकर शत […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. पैक्सों में खरीदे गये धान की सीएमआर तैयार करने की अंतिम तिथि सरकार ने फिर एक बार बढ़ा दी है. अब 31 जुलाई तक पैक्स सीएमआर तैयार कर सकेंगे. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि बुधवार को तिथि बढ़ाने का अनुमोदन मिला है. इसमें पैक्स धान की मिलिंग कराकर शत प्रतिशत सीएमआर राज्य खाद्य निगम को सौंपेंगे. इस अवधि तक मिलरों से सौ फीसदी सीएमआर भी एसएफसी प्राप्त करेगी. बताते चलें कि सीएमआर तैयार करने की पहले अंतिम तिथि 30 जून थी. इसके कारण पैक्सांे की ओर से सीएमआर तैयार करने की होड़ मची थी. इस दौरान पैक्सों में कुल 22301 एमटी सीएमआर तैयार करना था. इसमें पैक्स ने 13517 एमटी सीएमआर अब तक तैयार कर लिया था. इसमें 8465 एमटी सीएमआर एसएफसी को सुपुर्र्द कर दिया गया था. धान का सीएमआर तैयार करने में देरी होने से चावल की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन