थाना परिसर में भी गहराया पेयजल संकट

Updated at :22 Jun 2015 3:04 PM
विज्ञापन
थाना परिसर में भी गहराया पेयजल संकट

पूसा. स्थानीय थाना परिसर में कहने को तो नया पुराने मिलाकर कुल दो चापाकल लगे हैं पर पीने की पानी एक में भी उपलब्ध नहीं है. थाना पर तो कार्य संपादित करने कमोबेश सभी जनप्रतिनिधि पहुंचते हैं लेकिन पानी की आवश्यकता किन्हीं को नहीं पड़ती है. हां अगर पड़ता भी है तो बंद बोतल तो […]

विज्ञापन

पूसा. स्थानीय थाना परिसर में कहने को तो नया पुराने मिलाकर कुल दो चापाकल लगे हैं पर पीने की पानी एक में भी उपलब्ध नहीं है. थाना पर तो कार्य संपादित करने कमोबेश सभी जनप्रतिनिधि पहुंचते हैं लेकिन पानी की आवश्यकता किन्हीं को नहीं पड़ती है. हां अगर पड़ता भी है तो बंद बोतल तो साथ में ही रहता है. बेचारे आम जनता का क्या होगा जो कार्य पूरा करने के वास्ते दिन दिन भर थाने व परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर पर बैठे रहते हैं. थाने पर कार्य हो या फिर शांति समिति की बैठक आने वाले में बुद्धिजीवी के अलावा प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य या फिर वार्ड सदस्य ही काहे नहीं हो मुआयना किये जायजा लिए फिर चलते बने. इस बात पर किन्ही व्यक्ति का ध्यान नहीं है कि थाने परिसर में पीने का एक बूंद शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने स्थानीय मुखिया प्रदीप कुमार मंडल से कई बार कह चुके हैं पर परिणाम सिफर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन