बागमती नदी में लापता तीसरी बच्ची की मिली लाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार को डूबने से हुए हादसे में लापता तीसरा शव भी गुरुवार की अहले सुबह मिल गया. जानकारी के अनुसार तीसरे शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मलकौली घाट के निकट से बरामद किया गया. शव की शिनाख्त गांव के ही चुन्नू कापर […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार को डूबने से हुए हादसे में लापता तीसरा शव भी गुरुवार की अहले सुबह मिल गया. जानकारी के अनुसार तीसरे शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मलकौली घाट के निकट से बरामद किया गया. शव की शिनाख्त गांव के ही चुन्नू कापर की पुत्री निगम कुमारी (13) के रूप में की गयी है. शवों को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया. सभी एक-दूसरे को ढांढस बंधाने का असफल प्रयास में जुटे थे. इधर मृतक के परिजनों को बीडीओ धनंजय कुमार के द्वारा बीस-बीस हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है. आज से हड़ताल पर रहेंगे किसान सलाहकारसमस्तीपुर. जिले के किसान सलाहकार शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन