नियमित शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने से किया इनकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 6:03 PM

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के सभी नियमित शिक्षकों ने हड़ताल में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में स्थानीय अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में प्रखंड के सभी नियमित शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मणिकांत गिरि ने की. इसमें शिक्षकों ने फिलहाल आये प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए व […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के सभी नियमित शिक्षकों ने हड़ताल में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में स्थानीय अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में प्रखंड के सभी नियमित शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मणिकांत गिरि ने की. इसमें शिक्षकों ने फिलहाल आये प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए व बच्चों के भविष्य के मद्देनजर विद्यालय का संचालन पूर्व की भांति करने का निर्णय लिया. साथ ही हड़ताल पर गये नियोजित शिक्षकों को नैतिक समर्थन देने का फैसला लिया गया. जिसका समर्थन करते हुए नियमित शिक्षकों ने एक मत से इस निर्णय पर कायम रहने का मन बना लिया. मौके पर संघ के रामनंदन प्रसाद सिंह, शंकर शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, कुमार विनोद पटेल, विनोद कुमार, मो. फहीम, प्रेमचंद प्रसाद, शिव कुमार सहनी, अजय सिंह, रामसुंदर सदा, विष्णुदेव महतो, हरेकृष्ण प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, आलोक कुमार, परमिंद कुमार आदि मौजूद थे. यह जानकारी शिक्षक मणिकांत गिरि ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन