अब तक नहीं मिला सुराग

सरायरंजन : अब तक की जांच रिपोर्ट में जो बात साफ तौर पर सामने आयी है उससे पता चलता है कि इस घटना में शामिल अपराधियों में से एक के पास लाल रंग का गमछा था. इससे उसने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. […]
सरायरंजन : अब तक की जांच रिपोर्ट में जो बात साफ तौर पर सामने आयी है उससे पता चलता है कि इस घटना में शामिल अपराधियों में से एक के पास लाल रंग का गमछा था. इससे उसने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इसके अलावा इस लूट कांड में और कितने अपराधकर्मी शामिल थे इसकी जानकारी देने से पुलिस गुरेज कर रही है.
वैसे थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि पुलिस ने अब तक शंका के आधार पर दो स्थानों पर छापामारी की है. हालांकि इसमें पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है. अब जैसे जैसे घटना का समय बीतता जायेगा अपराधियों को उतना ही समय खुद को महफूज करने के लिए मिलेगा. इससे अवगत पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है जिसके लिए वह एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से निकले फूटेज का सहारा ले रही है जो इस घटना की जांच की राह को तय करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










