कोर्ट परिसर गुमती का ताला तोड़ चोरी
रोसड़ा : स्थानीय कोर्ट परिसर स्थित दो अधिवक्ता लिपिक के गुमटी का चोरों के द्वारा ताला तोड़कर हजारों मूल्य का सामान एवं कागजात बुधवार की रात्रि चोरी कर ली गयी. इस संबंध में लिपिक राम लगन लाल ने थाने को आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित किया है. आवेदन में कहा है कि सुबह 8 बजे […]
रोसड़ा : स्थानीय कोर्ट परिसर स्थित दो अधिवक्ता लिपिक के गुमटी का चोरों के द्वारा ताला तोड़कर हजारों मूल्य का सामान एवं कागजात बुधवार की रात्रि चोरी कर ली गयी. इस संबंध में लिपिक राम लगन लाल ने थाने को आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित किया है. आवेदन में कहा है कि सुबह 8 बजे जब कोर्ट परिसर पहुंचता तो उनका एवं लिपिक शुभकांत झा का गुमटी का ताला टूटा हुआ था.
इसमें रखे सामान प्रिंटर, इंवर्टर, पेपर, डाटा केबल व महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी हो गयी थी. सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर गिराह का जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा. दूसरी ओर अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था करने व नाइट गार्ड की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










