चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. निशानदेही पर तीन एलसीडी, एक बैटरी व कंप्यूटर के अन्य टूटे फूटे सामान बरामद किये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था. लेकिन, पूछताछ के बाद 8 […]

विज्ञापन
रोसड़ा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. निशानदेही पर तीन एलसीडी, एक बैटरी व कंप्यूटर के अन्य टूटे फूटे सामान बरामद किये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था. लेकिन, पूछताछ के बाद 8 को छोड़ दिया गया.
हालांकि पूछताछ के क्रम में सुधीर सहनी चकमा देकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ उसे खदेड़कर पकड़ लिया. दानों शातिर चोर की पहचान क्रमश: हिरमिया गांव के अमरजीत व बेगूसराय जिले के आकोपुर निवासी सुधीर सहनी शामिल है. विदित हो कि 23 नवंबर 2014 को दामोदरपुर में किराये के मकान में रहने वाले कोचिंग संचालक ने चोरी से संबंधित केस थाना में दर्ज करायी थी. गिरफ्तार दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है. अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन