बिहार संपर्क क्रांति आज नहीं जायेगी नयी दिल्ली
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तारसमस्तीपुर. दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली 12561 बिहार संपर्क क्रांति रविवार को रद्द रहेगी. हालांकि शीतलहर की चपेट में मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है. ट्रेन रद होने के कारण कुछ यात्रियों का यह भी कहना था कि रेल प्रशासन के लापरवाही के […]
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तारसमस्तीपुर. दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली 12561 बिहार संपर्क क्रांति रविवार को रद्द रहेगी. हालांकि शीतलहर की चपेट में मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है. ट्रेन रद होने के कारण कुछ यात्रियों का यह भी कहना था कि रेल प्रशासन के लापरवाही के कारण अक्सर यात्रियों को ऐसी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. जबकि रेल प्रशासन के आला अधिकारी इस बात को जानने के बाद भी अनजान है. पूछने पर मीडिया प्रभारी सह सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बताया कि ट्रेन की रद्द होने की जानकारी पूछताछ काउंटर से यात्रियों को दी जा रही है. साथ विलंब को लेकर भी रेल प्रशासन यात्रियों कर सुविधा के प्रति सजग है. विलंब से लंबी दूरी की ट्रेनोें में सफर करनेवाले यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा. पूछताछ काउंटर से विलंब से लंबी दूरी के ट्रेनों के आगमन की सूचना मिलते ही यात्रियों को जंकशन के प्लेटफॉर्म एक से लेकर सात का चक्कर लगाना पड़ा. विलंब से आने वाली लंबी दूरी की गाडि़यों में दरभंगा से नयी दिल्ली जानेवाली बिहार संपर्क 12561 को जहां रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है. वहीं 12562 दिल्ली से दरभंगा आने वाली गाड़ी के अलावा कई गाड़ी भी विलंब से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










